Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
UK Election 2024: जालंधर के तनमनजीत फिर बने सांसद,लेबर पार्टी को मिला पंजाबियों का समर्थन - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

UK Election 2024: जालंधर के तनमनजीत फिर बने सांसद,लेबर पार्टी को मिला पंजाबियों का समर्थन

लंदन 5 जुलाई, ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। लेबर पार्टी की जीत में वहां रहने वाले पंजाबियों का भी अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर सांसद बन गए हैं।

इंग्लैंड के ग्रेवशैम शहर में यूरोप के सबसे युवा सिख मेयर बनने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटेन की संसद के पहले सिख सांसद भी बन चुके हैं।

कई भाषाओं पर रखते हैं पकड़

यूके में पहले पगड़ीधारी सिख सांसद बनने का गौरव हासिल कर चुके तनमनजीत सिंह ढेसी कई भाषाओं पर पकड़ रखते हैं। तनमनजीत, जिन्हें घर में प्यार से चन्नी और स्लोघ में टैन के नाम से पुकारा जाता है, का कहना है कि वे अपने हलके के विकास पर काम करेंगे और भारतीय मूल के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा रखेंगे। तनमनजीत गांव रायपुर फराला के रहने वाले हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी 1977 में यूके चले गए थे और वहां पर जाकर न केवल अपना कारोबार खड़ा किया बल्कि ग्रेवशेम के गुरुद्वारा के प्रधान भी बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments