Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

‘2007 एक अलग एहसास, यह है ज्यादा खास,’ Rohit Sharma ने किया खुलासा, विक्ट्री परेड के दौरान कही दिल की बात

 नई दिल्ली, 5 जुलाई,  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत को 2007 की जीत से ज्यादा खास बताया है। रोहित ने कहा कि वह 2007 में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। इस बार उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम तीन दिन बाद गुरुवार को स्वेदश लौटी।

दिल्ली और मुंबई में टीम के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। विश्व चैंपियन के आगमन पर उनका शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए नाश्ते की मेजबानी की। मुंबई में फैंस के लिए बीसीसीआई ने एक ओपन-रूफ बस रोड शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बीसीसीई ने खिलाड़ियों की भावनाओं को अपने कैमरे में कैद की।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

BCCI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कप्तान रोहित 2007 में बतौर खिलाड़ी अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 2024 की जीत को अपने लिए थोड़ा ज्यादा खास बताया, क्योंकि इस बार वह टीम की अगुआई कर रहे थे। भारतीय कप्तान ने इस जीत से पूरे देश के चेहरों पर मुस्कान लाने में सक्षम होने पर भी खुशी जताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments