जालंधर| जालंधर में जम्मू-कटड़ा हाईवे पर कोहरे और धुंध के कारण कई कारें और ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में 5 लोगों को चोटें आई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुंध की वजह से जालंधर में यह तीसरा बड़ा सड़क हादसा है। रविवार को भी इसी हाईवे पर 2 युवकों की मौत हो गई थी।
इस बारे में SP देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि हादसा घनी धुंध कारण घटा। । सभी वाहन एक ट्रक के पीछे चल रहे थे। अचानक ट्रक के सामने कुछ आने पर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी जिसके बाद पीछे चल रहीं तीन-चार कार आपस में टकरा गईं। ट्रक भी आगे चल रहे ट्रक से जा टकरया।