Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से किया इनकार, बोले- यह पिछले समन की तरह गैर कानूनी

नई दिल्ली, 21 दिसंबर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ED को जवाब देते हुए कहा कि,”मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं, लेकिन यह पिछले समन की तरह गैर कानूनी है।”

केजरीवाल, सीएम मान के साथ 10 दिन के लिए पंजाब के होशियारपुर में स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में आए हैं। बताया जा रहा है कि वे वहां दिल्ली से चार्टर्ड विमान से शाम लगभग चार बजे जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां वे अपना 10 दिवसिय मेडिटेशन कोर्स पूरा करेंगे। वहीं पार्टी के वकील ईडी के नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं, और जल्द ही उसका जवाब देंगे।

आपको बता दें की विपश्यना सेंटर के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक वहां 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments