नई दिल्ली 5 जुलाई, देश के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा के बाद धीमे पड़ गए मानसून के फिर जोर पकड़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड के कुमाऊं में रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रपयाग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है।