Home Highcourt हरियाणा में आचार संहिता लगते ही एक्टिव हुए अफसर:जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई, चुनाव को लेकर करेंगे ब्रीफ

हरियाणा में आचार संहिता लगते ही एक्टिव हुए अफसर:जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई, चुनाव को लेकर करेंगे ब्रीफ

0
हरियाणा में आचार संहिता लगते ही एक्टिव हुए अफसर:जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई, चुनाव को लेकर करेंगे ब्रीफ

हरियाणा, 17 अगस्त | विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में अफसर एक्टिव हो गए हैं। इसी को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है। इस कान्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी आगामी चुनाव की तैयारियों और चुनाव के मद्दे नजर बनाई जाने वाली कमेटियों और आचार संहिता को लेकर जानकारी दे सकते हैं।

वहीं आपको बता दें कि हिसार जिले की 7 विधानसभा में 2 अगस्त तक अपडेट मतदाता सूची के हिसाब से 13 लाख 55 हजार 70 वोटर हैं जो अपने विधायक का चुनाव करेंगे और सरकार को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। चुनाव को लेकर जिले में 1333 पोलिंग स्टेशन बना जाएंगे। प्रशासन की तरफ से अभी वोट बनाने का काम चल रहा है, अंतिम प्रकाश से पहले तक इसे बनाया जाएगा। जिले में अभी मौजूदा समय में 30 से 39 आयु वर्ष तक के सबसे ज्यादा वोटर हैं।