Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

राजस्थान से रवनीत बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी:पहले हरियाणा से थी अटकलें; नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त

पंजाब, 17 अगस्त | राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी राज्यसभा भेजने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजस्थान में अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा राजस्थान में किसी बाहरी उम्मीदवार को यह सीट दे सकती है और इसके लिए रवनीत सिंह बिट्टू का नाम चर्चा में है।

लुधियाना से दो बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह के बेटे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब से किसी और को न चुनकर भाजपा ने मोदी 3.0 में रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। जिसके बाद उनका राज्यसभा में जाकर सांसद के तौर पर शपथ लेना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments