Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

21 सिंतबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश, 76 स्कूलों को नोटिस जारी

नेशनल डेस्क | मॉनसून की वापसी अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। नेपाल में हो रही तेज बारिश का असर बिहार की नदियों पर पड़ा है, जिससे पटना में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। साथ ही, नदियों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में भीषण स्थिति उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि रामघाट डूब गया है। इस आपदा के चलते प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति पश्चिम बंगाल के बीरभूम, बांकुरा, ईस्ट-वेस्ट मेदिनीपुर और नॉर्थ-साउथ 24 परगना जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश और डेम से पानी छोड़े जाने के कारण 9 जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो गई है।

आगामी अलर्ट और स्थिति भारतीय मौसम विभाग ने 19 सितंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, अंडमान और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, फिर भी 185 जिलों में अब भी सूखे की स्थिति बनी हुई है।

सितंबर अंत तक मॉनसून की सक्रियता मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के अंत तक एक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे मॉनसून के अंतिम चरण में बाढ़ और सूखे की स्थिति दोनों देखने को मिल सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments