Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
जोशीमठ मामले में जल्‍द सुनवाई से किया इनकार - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जोशीमठ मामले में जल्‍द सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली| जोशीमठ संकट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वो मंगलवार को मेंशनिंग लिस्ट में केस को जरूर शामिल करें, तब वो इस मसले की सुनवाई पर विचार करेंगे। ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इस याचिका में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ उनको आर्थिक मदद मुहैया कराने का भी आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया गया है। याचिका में जोशीमठ क्षेत्र की जनता के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूस्खलन, भू-धंसाव, भूमि फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए उसे राष्ट्रीय आपदा की श्रेणी में घोषित कर त्वरित और कारगर कदम उठाने का आदेश केंद्र और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देने की गुहार लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments