Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

25 मिनट तक बालकनी से चिल्लाती रही, फिर ले गई मौत

अहमदाबाद| शाहीबाग इलाके में शनिवार को एक 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर पर भीषण आग लग गई। हादसे में 15 साल की लड़की की जान चली गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की बालकनी में वह 25 मिनट तक लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं।

वहीं, परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

सुबह 7:28 बजे की है घटना
पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन मिला था। इसमें बताया गया कि शाहीबाग स्थित गिरधरनगर सर्किल के पास स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लग गई। सूचना के बाद एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments