Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बॉर्डर पर पकड़ा बंगलादेशी; बिना वीजा पाकिस्तान जाने की फिराक में था

अमृतसर| अमृतसर से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने एक बंगलादेशी को गिरफ्तार किया है। यह बंगलादेशी पहले बिना वीजा के अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाने के की फिराक में था, लेकिन जब बिना वीजा के उसे जाने से रोका गया तो वह कंटीली तारों को पार करके पाकिस्तान जाना चाहता था।

पकड़े गए बंगलादेशी की पहचान 62 वर्षीय मोहम्मद महमूद आलम टुल्लू के तौर पर हुई है। उसे अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP रोड़ेवाला से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल BSF ने मोहम्मद को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहम्मद से एक बंगलादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया। जिस पर भारत का 6 महीने का वीजा लगा हुआ था। उसने माना कि वह पाकिस्तान जाना चाहता है, लेकिन उसके मनसूबे गलत नहीं हैं और उसका मकसद अपने परिवार के पास जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments