Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

120 रिक्त पदों के लिए सुरक्षा जवान भर्ती 10 से

मंडी, 9 जुलाई : भारतीय सुरक्षा परिषद एवं भारत सरकार द्वारा पारस एक्ट 2005 के तहत एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा जवान के 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती अधिकारी अर्पित रावत ने बताया कि इसके लिए योग्यता 10वीं पास, लम्बाई 168 सै.मी, वजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य पुरुष उम्मीदवार अनिवार्य दस्तावेजों सहित 10 जुलाई को विकास खंड कार्यालय नेरचौक, 11 जुलाई को सरकाघाट, 12 जुलाई को विकास खंड कार्यालय निहरी तथा 13 जुलाई को विकास खंड कार्यालय द्रंग में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments