Home क्राइम भाभी ने दरवाजा खाेलने में समय लगाया ताे हत्या कर वीडियो बना दोस्त को भेजा

भाभी ने दरवाजा खाेलने में समय लगाया ताे हत्या कर वीडियो बना दोस्त को भेजा

0

लुधियाना| कस्बा माछीवाड़ा के सिकंदरपुर में शादी की सालगिरह पर दरवाजा खोलने में समय लगाने पर एक व्यक्ति ने भाभी (भाई की पत्नी) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को बोरे में भरकर खेत में फैंक कर फरार हो गया। हत्यारोपी ने कत्ल की वारदात को अपने स्मार्ट फोन में रिकॉर्ड कर अपने एक दोस्त को वीडियो भेज दिया। उसने आगे वीडियो महिला के पति को भेज दिया। मृतका की पहचान मुस्कान (30) के तौर पर हुई है।

माछीवाड़ा पुलिस ने 32 वर्षीय अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वह एक शराबी है। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भागते समय आरोपी ने फर्श से खून धोया और पीड़िता की एक वर्षीय बेटी को अपने एक पड़ोसी को सौंप दिया।