Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सूर्यकुमार भाग्यशाली है कि वह भारतीय है ः सलमान बट

कराची| पाक cricket में फिलहाल किसी तरह की कशमकश चल रही है। इसी के चलते खिलाड़ी माेरचा खाेलते जा रहे हैं। अब इसी कऱम में पीसीबी के क्रिकेट ढांचे पर निशाना साधते हुए पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा है कि अगर सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान में होते तो भारत के इस स्टार बल्लेबाज के लिए 30 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना मुश्किल होता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

बट ने कहा, ‘मैं हर जगह पढ़ रहा था कि वह 30 वर्ष से अधिक उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आया था। मुझे लगता है कि वह भाग्यशाली है कि वह भारतीय है। यदि वह पाकिस्तान में होता, तो वह 30 से अधिक की नीति का शिकार होता। उन्होंने कहा, रमीज राजा के नेतृत्व वाले पीसीबी ने 30 या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20आई में धमाकेदार पारी खेली और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका तीसरा शतक है। इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में टी20 श्रृंखला समाप्त की।

बट ने कहा, ‘जो टीम में हैं, वे ठीक हैं। जो टीम में नहीं हैं, उनके पास मौका नहीं है। सूर्यकुमार 30 साल की उम्र में टीम में शामिल हुए थे। इसलिए उनका मामला अलग है।’ बट ने सूर्या के प्रभावशाली कौशल की तारीफ करते हुए कहा, ‘फिटनेस, बल्लेबाजी की सजगता, बल्लेबाजी की परिपक्वता… ऐसा लगता है कि उन्हें पहले से ही पता है कि गेंदबाज क्या गेंदबाजी करने जा रहे हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments