Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, यहां जानें कब कहां कितने बजे…

जैतो, 24 अगस्त | प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार आगामी 18 सितम्बर को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा

उन्होंने कहा कि यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर 8 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक व उत्तर- पश्चिम अमरीका आदि देशों में दिखाई देगा। पंडित शिव कुमार ने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका न तो कोई धार्मिक महत्व और न ही इसका सूतक काल लागू होगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments