Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

इस दिन निकलेगी धूप….

जालंधर| पहाड़ियों में बर्फबारी के बाद शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन और शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। 8 जनवरी को अच्छी धूप खिलने की संभावना है। वहीं सर्द मौसम में ट्रांसपोर्टेशन में काफी फर्क पड़ गया है।

मौसम विभाग अनुसार इस बार जनवरी का सबसे ठंडा रहेगा। दिन का तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच और अल सुबह का तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं जनवरी 2012 में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक नोट किया गया था। उसके बाद 2020 में जनवरी में अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया गया था। इस महीने में मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाएं लगातार ही चलने की संभावना है जो दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज करवाती रहेंगी।

वहीं मौसम विभाग ने रात के समय सफर करने वालों के लिए चेतावनी दी है कि अगर जरूरत हो तो ही सफर करें। ऐसे मौसम में हाईवे व गांवों की अंदरूनी सड़कों पर सफर करना हादसों का कारण बन सकता है क्योंकि धुंध गहरी हो रही है। इसी के साथ बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। तीन दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी, लेकिन शीत लहर से छुटकारा नहीं मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments