Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लापरवाही की भी हद है… पैसेंजर एयरपोर्ट पर और उड़ गई Go Air की फ्लाइट

नई दिल्ली | देश में हर काेई न काेई एयर लाइन सुर्खियों बटोरती ही है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला गाे एयर से जुड़ा हुआ सामने आयाहै। जो हैरत में डालता है कि एेसा भी हाेता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतािबक कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई।

Go Air इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है। यह घटना कल की है।फिर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को Go Air ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने Go Air से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद Go Air पर DCGA जरूरी एक्शन ले सकता है।

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments