बिलासपुर, 18 जुलाई | बिलासपुर में बुधवार को नकली सीबीआई ऑफिसर पकड़ा गया, जोकि काफी समय से आती जाती गाड़ियों की चैकिंग करता रहा। गाड़ी नंबर एचपी 24 सी 4309 गाड़ी में सवार उक्त व्यक्ति गाड़ी में लाल बत्ती लगाकर स्वयं को सीबीआई ऑफिसर बता रहा था। मामला जब इलैक्ट्रॉनिकल मीडिया में वायरल हुआ उसके बाद जिला पुलिस हरकत में आई और खारसी थाना के इंचार्ज को संपर्क किया और पुलिस ने आरोपी नकली सीबीआई मनोज निवासी गांव दरोबड़ को धड़ दबोचा। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही।


