Home क्राइम लुधियाना में होटल उड़ाने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में होटल उड़ाने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

0
लुधियाना में होटल उड़ाने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना | पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित हियात रीजेंसी होटल को उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय होटल को धमकी मिली उस समय 25 कमरे होटल में बुक थे। 60 गेस्ट के अलावा 90 स्टाफ मौजूद था।

पुलिस के अनुसार धमकी देने वाला मानसिक रूप से परेशान है। फिलहाल पुलिस ने अभी आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। जैसे ही होटल को धमकी मिली, मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 100 से अधिक पुलिस जवानों ने होटल की घेराबंदी कर ली थी। होटल में जितने भी रूम बुक थे, उनके गेस्ट को कमरों से बाहर निकालकर सुरक्षित पार्क में बैठाया गया।