Home क्राइम लुधियाना में शव बदलने पर बवाल, परिवार बाेला, डेड बॉडी से निकाले गए अंग

लुधियाना में शव बदलने पर बवाल, परिवार बाेला, डेड बॉडी से निकाले गए अंग

0
लुधियाना में शव बदलने पर बवाल, परिवार बाेला, डेड बॉडी से निकाले गए अंग

लुधियाना| पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल में बवाल हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सिविल अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी की। डॉक्टरों के कमरों और वार्डों के शीशे तोड़ दिए गए। बवाल करने वालाें का आरोप है कि उनके बेटे के शव के पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने अंग निकाल कर बेच दिए हैं।

मोर्चरी में शव ही नहीं था
गुरुवार सुबह जब परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेने पहुंचा तो कर्मचारियों ने कहा गया कि उनके बेटे का शव यहां नहीं है। उसे तो ले जाया जा चुका है। इस बात से गुस्साए परिजनों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दी औऱ  जमकर हंगामा किया। अस्पताल के दरवाजे, व्हीलचेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी। मरीजों और डॉक्टरों ने इधर-उधर भाग कर अपना बचाव किया।

पुलिस ने करवाया शांत
अस्पताल में हंगामा होता देख तुरंत डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस पहुंची। मामला बढ़ता देख ADCP रूपिंदर कौर सरां पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मामला अभी शांत करवाया है, लेकिन परिजनों में रोष है।