लखनऊ| अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर अब आतंकियों की नजर आन पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने पत्रिका गजवा-ए-हिंद के ताजा अंक में कहा है कि अलकायदा राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनावएगा। इसके अलावा जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी पत्रिका ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है। साथ ही साथ भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 110 पन्नों के संपादकीय में कहा गया है ‘जिस तरह बाबरी मस्जिद ढांचे पर राम मंदिर बनावया जा रहा है उसे उड़वा दिया जाएगा और मूर्तियों कि जगह बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। यह सब बलिदान मांगता है।’
अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें “इस कारण भौतिक नुकसान से डरना नहीं चाहिए”, क्योंकि वे पहले ही दशकों से जीवन और संपत्ति का नुकसान झेल चुके हैं। अगर यह जान माल जिहाद के लिए इस्तेमाल होता तो इतना नुकसान न होता।
उसने कहा, ‘यह सब सिर्फ बातचीत नहीं है। बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले गिरा दिया गया था। गुजरात के अहमदाबाद में 20 साल पहले गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के साथ पेट काटकर जलाया गया और आज हर जगह बुलडोजर चल रहे हैं।


