Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

टीचर ने डांटा तो … 6 साल के बच्चे ने मार दी गोली

वाशिंगटन| अमरीका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया में 6 साल के बच्चे ने प्राथमिक स्कूल की कक्षा में गोली चला दी, जिससे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बच्चा छह साल का छात्र है। वह अभी पुलिस हिरासत में है। यह एक आकस्मिक शूटिंग नहीं थी।” पुलिस ने कहा कि पीड़ित शिक्षिका 30 साल की है और उसकी चोट जानलेवा है।” पुलिस के मुताबिक शिक्षिका की डांट के बाद कक्षा 1 में मौजूद बच्चे ने उन पर गोली चला दी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments