Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री मुक्तसर साहिब में तेज रफ्तार कार ने 5 को कुचला, 3 की मौत

श्री मुक्तसर साहिब| श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 गभीर घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महल में वेटर का काम करने वाले पांच प्रवासी मजदूर पैदल महल की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस दौरान तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खलिहान से जा टकराई। इस दौरान कार चालक व एक कार सवार भी घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें मुक्तसर साहिब के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मजदूर नेपाल के थे जो अर्जन पैलेस भुल्लर में काम करने आ रहे थे। वे श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से पैदल सड़क पर आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments