Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Sania Mirza लेंगी संन्यास, ऐलान करके दी जानकारी

नई दिल्ली| भारतीय स्टार टैनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा प्रोफैशनल टैनिस से संन्यास लेने जा रही है इसकी घोषणा उसने कर दी है। वह आखिरी बार दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अगले महीने खेलती हुई नजर आएंगी। मिर्जा का यह बयान क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच आया है। वहीं यह स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट से भी परेशान है। पूर्व युगल नंबर-1 सानिया मिर्जा WTA 1000 इवेंट के रूप में आखिरी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

36 साल की इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही संन्यास का ऐलान करने की योजना बनाई थी, मगर कोहनी की चोट के चलते उन्हें यूएस ओपन से बाहर होने पड़ा था। जिस वजह से उनका पिछला साल जल्दी समाप्त हो गया था।

तीन बार डब्लस और तीन बार मिक्स डबल्स के मुख्य खिताब जीतने वाली इस भारतीय खिलाड़ी ने इस महीने के ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments