Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Zomato को-फाउंडर व CTO गुंजन पाटीदार का इस्तीफा

मुंबई | फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के को-फाउंडर और चीफ टैक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) गुंजन पाटीदार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुंजन जोमैटो के शुरुआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे तथा उन्होंने कंपनी के कोर टैक सिस्टम्स को विकसित करने में काफी अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले नवंबर 2022 में कंपनी के एक अन्य सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने भी इस्तीफा देकर खुद को अलग कर लिया था। मोहित साढ़े चार साल पहले जोमैटो से जुड़े थे। 2020 में उन्हें कंपनी के फूड डिलीवरी कारोबार के सीईओ के पद से प्रमोट कर को-फाउंडर बनाया गया था। गुंजन पाटीदार के इस्तीफा देने पर कंपनी ने कहा कि पिछले दस से अधिक सालों में उन्होंने एक शानदार तकनीकी नेतृत्व टीम तैयार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments