Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सुबह होते ही मार गिराए 3 आतंकी, ट्रक में छिपकर आए थे

जम्मू | जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुबह ही सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू के सिधरा इलाके में आज तड़के से ही सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे गोलियां चलने की आवाज आई, जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने बताया है कि इलाके में 3 आतंकी छिपे थे जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

सेना ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया था। जानकारी के मुताबिक ये ट्रक से यहां तक पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि ट्रक का ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इन आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार और बारूद था।

इससे पहले 20 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। डीजीपी विजय कुमार ने बताया था कि तीन में से दो आतंकवादियें की पहचान हो गई है और वे आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे। एक आतंकवादी की पहचान लतीफ लोन के तौर पर हुई थी। जो कश्मीरी पंडित पुरान कृष्ण भट्ट की हत्या में कथित तौर पर शामिल था। वहीं दूसरे आतंकवादी की पहचान उमेर नज़ीर के तौर पर हुई है जो नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में कथित तौर पर शामिल था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments