Home pakistan पंजाब में SSP ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे

पंजाब में SSP ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे

0
पंजाब में SSP ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे

चंडीगढ़| पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है। नारे लिखे होने का पता चलते ही पुलिस ने उन्हें मिटा दिया।

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम मिलने की घटना को वह प्रोपेगेंडा बता रहा है। उसका कहना है पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट जोर पकड़ रही है और घर-घर में बम बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उसने श्री मुक्तसर साहिब के SSP उपिंदरजीत सिंह घुमन के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की बात भी कबूली है।