Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मुझे बदनाम करने की बजाय विधायक कुलवंत सिंह की जांच करवाए सरकार : बलबीर सिंह

मोहाली | पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने खिलाफ विजीलैंस जांच की मीडिया में आ रही खबरों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि मान सरकार ने जांच के नाम पर उनके चरित्र से खिलवाड़ किया है और इसकी आड़ में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मंत्री नेे चुनौती दी कि वह हलके के विधायक कुलवंत सिंह द्वारा कथित तौर पर दबाई हुई जमीनों के मामले में उनके खिलाफ विजीलैंस जांच करवाए।

विधायक कुलवंत सिंह ने कई भूखंडों और सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और सरकार को पहले उनकी जांच करनी चाहिए। विधायक कुलवंत सिंह की जांच ई.डी. ने चिन्हित की है और सरकार को उनकी जांच करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर विजीलैंस ने उनके खिलाफ जांच शुरू की होती तो उन्हें विजीलैंस का पत्र मिलता या इस संबंध में कोई और जानकारी दी होती लेकिन हुआ कुछ नहीं। उनके खिलाफ पूरी साजिश रची जा रही है। उनके राजनीति करियर और कारोबार को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ विजीलैंस जांच होती है तो वे विजीलैंस को हरसंभव सहयोग देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments