Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

जानलेवा ठंड: हार्ट व ब्रेन अटैक से एक ही शहर में 25 मौतें

लखनऊ | अब ठंड जानलेवा हो गई है। कड़ाके की सर्दी से जीना मुहाल है। रात का तापमान 4.4 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया, जो बुधवार के मुकाबले 4 डिग्री सैल्सियस कम है। ऐसे हालात में कानपुर में 24 घंटे में ही केवल दो सरकारी अस्पतालों में 25 लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से चली गई। सभी अस्पतालों में पूरे दिन भीड़ लगी रही। हैलट, उर्सला और कार्डियोलाजी की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही।

लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि दिनभर में हृदय रोग से पीड़ित 723 मरीज आए। इनमें 41 मरीजों को भर्ती किया गया। 15 मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले हो मौत गई। वहीं, सात मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, हैलट अस्पताल में लाई गईं उन्नाव की 65 वर्षीय संध्या, कल्याणपुर की 74 वर्षीय रजोल व कन्नौज के 70 वर्षीय जाकिर की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments