लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आई है। खबर यह है कि लुधियाना में तैनात एक 40 वर्षीय ASI ने महिला से दुष्कर्म किया है।
महिला ने उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए और थाना सदर में जिला संगरूर के रहने वाले आरोपी ASI सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।