Home दुनिया वल्र्ड चैंपियन में नहीं दिखेगी 6 बार की चैंपियन

वल्र्ड चैंपियन में नहीं दिखेगी 6 बार की चैंपियन

0
वल्र्ड चैंपियन में नहीं दिखेगी 6 बार की चैंपियन

नई दिल्ली| 6 बार वल्र्ड चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली महिला मुक्केबाज का जलवा इस साल वल्र्ड चैंपियनशिप में देखने को नहीं मिलेगा।

भारतीय सुपरस्टार मैरीकॉम ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है कि वो चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा नहीं लेंगी और उन्होंने अपना नाम भी वापस ले लिया है। मैरीकॉम के हिस्सा न लेने के पीछे वजह उनकी दर्दनाक चोट है। मैरीकॉम ने कहा कि वो जल्द फिट होने की कोशिश कर रही हैं पर फिलहाल वह इतनी बड़ी चैंपियनशिप के लायक नहीं हैं।

2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में विश्व चैंपियन बनने वाली मैरीकॉम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप में हमें और भी चैंपियंस मिलेंगे।