Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हिमाचल में कैबिनेट का विस्तार, इनको मिले मंत्री पद

शिमला| नई सरकार के गठन के एक महीने बाद आज हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में विस्तार हो ही गया। सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में 7 विधायकों को मंत्री पद सौंपा गया है। राजभवन में सुबह उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सोलन के विधायक धनी राम शांडिल, सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं अभी 3 पद खाली है जिसका विस्तार जल्द ही किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने यहां 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 25 तो अन्य के हिस्से में तीन सीटें आई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। इस चुनाव में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी। हर 5 साल में सरकार बदलने वाले इस राज्य में इस बार भी ट्रैंड रिपीट हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments