Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना की लड़की की हांगकांग में गई जान

लुधियाना| हांगकांग में नौकरी के लिए गई लुधियाना की एक 22 वर्षीय लड़की की रोजी कमाते वक्त जान चली गई। लड़की किसी मॉल में नौकरी करती थी। मरने वाली युवती का नाम किरनजोत कौर है, वह जगराओं के गांव भम्मीपुरा की रहने वाली थी।

प्रथम जानकारी के अनुसार वह बिना सेफ्टी बैल्ट लगाए मॉल के शीशे साफ कर रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और 22वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। लड़की के नीचे गिरते ही तुरंत लोगों ने पुलिस को बुलाया और उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं, बेटी किरनजोत कौर की मौत की खबर सुन पूरे गांव में शोक है। परिवार शव भारत लाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहा है। परिवार की ओर से प्रशासन से अपील की गई है कि उनकी मदद की जाए, ताकि बेटी का शव भारत आ सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments