नई दिल्ली | एयर इंडिया एकाएक सुर्खियों में आ गया है। फ्लाइट में पेशाब का मामला थमा नहीं था कि एक और घटना घट गई। दरअसल शनिवार को एयर इंडिया ने खुद कहा कि सितंबर में मुंबई-लंदन की एक फ्लाइट में एक गंदा हादसा हुआ जोकि एक मासूम के साथ था। यात्री शराब के नशे में धुत्त था और उसने एक 8 वर्षीय बच्ची को बैड टच किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 5 सितंबर की है।
लड़की की मां और 20 वर्षीय भाई की शिकायत के अनुसार वह यात्रा कर रहे थे कि इसी दौरान नशे में धुत्त एक यात्री ने बच्ची को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया था। वहीं ष्ठत्रष्ट्र अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी।
एयरलाइन को लिखित शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि मेरा बेटा जो 20 साल का है और बेटी 8 साल की है, उसे एक नशे में यात्री के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसे टाटा एयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा अधिक शराब परोसी गई। फ्लाइट के कर्मचारियों को समय पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। घटना उस समय हुई जब बच्ची और भाई सो रहे थे।