Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कलयुग : मां ने 6 माह के बच्चे का किया कत्ल

यूपी: सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अंधविश्वास में एक मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही कि अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यहा मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के धनऊडीह कुटिया गांव का है। इसी गांव के शिवकुमार की पत्नी मंजू उर्फ राधा ने अपने को 6 माह के बच्चे को लिया और गांव के बाहर बने देव स्थान पहुंच गई।

इस दौरान मंजू ने अपने बच्चे को फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments