Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्नी ने लगा दी जिंदगी में आग, पहले बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर …

गुजरात| वडोदरा जिले में व्यक्ति का दिमाग इस कदर खराब हुआ कि उसने अपने ही 11 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को घटनास्थल से बरामद एक पत्र के आधार पर मृतक व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त एम. पी. भोजानी ने कहा कि वडोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में शनिवार को परेश सिकलीगर (32) और उनका बेटा चर्मिश अपने घर में मृत मिले। उन्होंने कहा, बापोड़ थाने के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने परेश और उनके बेटे चर्मिश को अलग-अलग कमरों में लटका पाया।

उन्होंने कहा कि सिकलीगर ने पहले अपने बेटे की हत्या की, फिर अपने फ्लैट के दूसरे कमरे में फांसी लगा ली। भोजानी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पीडि़त ने दावा किया है कि उसकी पत्नी का व्यवहार बहुत कठोर था और उसे परेशान करती थी, इसलिए वह इतना बड़ा कदम उठा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments