मुंबई| एयर इंडिया के बाद गो फस्र्ट फ्लाइट में बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस दौरान चालक दल पर ही अभद्र टिप्पणी की गई जिसके बाद दो विदेशियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।
प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि दो विदेशियों को मुंबई जाने वाली गो फस्र्ट फ्लाइट से उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के बाद उतार दिया गया। यह घटना छह जनवरी को हुई थी जब दोनों यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों को ही भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने साथी यात्रियों को भी परेशान किया।
इसके बाद दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट सुरक्षा के हवाले कर दिया गया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए को सूचित किया गया है।