Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

देश में ओमिक्रोन से मौत…

इंदौर| चीन में कोरोना से हाहाकार है जिसे देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। वहीं इंदौर में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रान के नए सब वेरिएंट एक्सबीबी.1 से पीडि़त 55 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि कोरोना की वजह से शहर में 135 दिन बाद किसी मरीज की मौत हुई है।

जिस महिला की शनिवार को मौत हुई उसे गंभीर निमोनिया की शिकायत के बाद अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद जांच में पता चला कि वह ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट से पीडि़त है।

अस्पताल के डा. विनोद भंडारी ने बताया कि ओमिक्रोन का यह नया सब वेरिएंट अन्य के मुकाबले कई गुना ज्यादा ज्यादा घातक है। इसकी कोशिकाओं से चिपकने की क्षमता अन्य के मुकाबल कहीं ज्यादा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments