Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पतंग दिलाने के बहाने गंदी हरकत - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पतंग दिलाने के बहाने गंदी हरकत

लुधियाना| पंजाब के लुधियाना में 8 वर्ष के बच्चे से एक नाबालिग ने कुकर्म किया। वारदात के बाद बच्चा जब घर आया तो बहुत सहमा हुआ था और रो रहा था। परिजनों ने जब रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई।

इसके बाद बच्चे के परिजनों ने थाना डेहलों की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्चे का मैडीकल करवाया जिसमें बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई।
वहीं आरोपी को जब शिकायत पुलिस के पास दर्ज होने का पता चला तो वह फरार होने लगा, लेकिन मौका रहते पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिाक मासूम घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए टोबा मैदान के पास गया था। वहीं पर आरोपी नाबालिग उसे मिला। नाबालिग ने उसे पतंग दिलवाने का लालच दिया। लालच में बच्चे को अपने कमरे ले गया। जहां उससे गंदी हरकत को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments