लुधियाना| पंजाब के लुधियाना में रविवार को चंडीगढ़ रोड पर अचानक चलती कार आग उगलने लगी। जब आग भड़क उठी तो आसपास के लोगों ने कार सवार 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी थी, लेकिन उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार चंडीगढ़ रोड से समराला चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही अचानक आग की लपटें निकलने लगी।
कार के ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं लगा, उससे पहले ही कार में आग फैल गई। लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। चंडीगढ़ रोड पर कार में आग लगी देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोगों ने पानी की बाल्टियां आदि का इस्तेमाल करके आग बुझाने की कोशिश की।