Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रणजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत

बटाला। पंजाबी सिंगर रंजीत बावा (Ranjit Bawa) के पीए (PA) डिप्टी बोहरा की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत बावा के पीए पी.ए डिप्टी बोहरा देर रात चंडीगढ़ से बटाला लौट रहे थे तभी रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया जिससे उनकी मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह डिप्टी बोहरा बटाला का रहने वाला था और चंडीगढ़ से बटाला लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीए के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गांव लिद्दड़ां के पास डिप्टी वोहरा की गाड़ी खंभे से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। मामले के संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार वाहन लिद्दड़ां के पास एक पुल के खंभे से टकराकर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments