चंडीगढ़| पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की प्रोसिडिंग पर अगले आदेशों तक स्टे लगा दी है। चन्नी को 12 जनवरी को मानसा की कोर्ट में पेश होना था।
मानसा कोर्ट द्वारा पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को समन जारी किया गया था। पुलिस द्वारा समन को चन्नी से रिसीव भी कराया गया था। अमेरिका से लौटने के बाद चन्नी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर रात बिताई थी। इसके बाद जब वह घर लौटे तो पुलिस ने उनसे समन रिसीव कराए थे।