Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अब कर्णप्रयाग पर भी संकट के बादल, दरारें शुरू

जोशीमठ | जोशीमठ में भवनों में दरारें आने के बाद कणर्पऱयाग पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। जाेशीमठ में रविवार तक जहां 610 भवनों में दरार आईं थी तो यह आंकड़ा अब 678 पहुंच गया है। वहीं जोशीमठ से शुरू हुआ भू-धंसाव अब कर्णप्रयाग तक पहुंच गया है। एक तरफ जोशीमठ के लोग चिंतित और परेशान हैं, तो वहीं कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में मौजूद करीब 50 घरों में दरारें आनी शुरू हाे गई हैं। इससे प्रशासन सतर्क हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्णप्रयाग नगर निगम क्षेत्र के बहुगुणा नगर के कुछ घरों में मोटी-मोटी दरारें देखने को मिली हैं। इससे स्‍थानीय लोगों में दहशत है। बता दें कि जोशीमठ में सड़क से लेकर घरों तक में दरारें उभर आई हैं। इन दरारों से पानी भी निकलने लगा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए इलाके में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ के साथ ही एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments