Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने साझा किए अनुभव

जालंधर | जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के विशेष कार्यक्रम में आज (16 जनवरी 2023) कई उद्योगपतियों ने अपने सफल बिजनेस एंटरप्रेन्योर बनने की यात्रा के अनुभवों को साझा किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीयू के चांसलर और राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल थे, जिन्होंने शिक्षा और उद्योग से जुड़े मुद्दों और मौजूदा आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक सफल उद्योगपति को आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी होती है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति शैशव मित्तल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बिजनेस से जुड़े अपने अनुभवों का शेयर किया।

इस अवसर पर जीआईएल चैप्टर पंजाब किंग्स का गठन भी किया गया। जीआईएल चैप्टर पंजाब किंग्स की शुरूआत जीआईएल चैप्टर पंजाब के अध्यक्ष निमिष मलिक ने पंजाब के उद्यमियों की बेहतरीन टीम के साथ की है। इसमें कंजर्न फार्मा लिमिटेड मैसर्स की एमडी सीमा महाजन, जीआईएल पंजाब किंग्स के कप्तान और मैसर्स के एमडी पुनीत गर्ग डैमसन ग्रुप वाइस कैप्टन और जीआईएल में सदस्य के तौर पर सज्जन प्रिसिजन कास्टिंग्स के एमडी विक्रम छाबड़ा शामिल हैं।

निमिष मलिक ने बताया कि उद्यम से जुड़े सर्वश्रेष्ठ अनुभव साझा करने के लिए जीआईएल चैप्टर पंजाब किंग ने साप्ताहिक ऑफलाइन और ऑनलाइन बैठकें शुरू की हैं। इसके अलावा जल्द ही क्लब का विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने योजना है। उन्होंने बताया कि जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब एक ऐसा संगठन है, जो विशेषाधिकार प्राप्त उद्यमियों के लिए उनके व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में उनके विकास के लिए सहकर्मी कोचिंग की अवधारणा के तहत काम कर रहा है। जीआईएल की स्थापना 2021 में रवि गुप्ता और सह संस्थापक परमवीर जैन, अमर खुराना, अनिल सोमानी और निमिश मलिक के साथ मिलकर दिल्ली से की थी, जो वट वृक्ष का रूप लेते हुए कई राज्यों में भी फैल चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments