Home क्राइम झारखंड : लापता हुए 2 दोस्तों के शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

झारखंड : लापता हुए 2 दोस्तों के शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

0
झारखंड : लापता हुए 2 दोस्तों के शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

झारखंड | बिहार से दोस्तों का एक ग्रुप शराब पीने झारखंड आया। कोडरमा में दिन भर शराब पी फिर लौटने के क्रम में रास्ते से और शराब खरीदी। सभी नशे में थे, इस बीच गाड़ी के ड्राइवर से एक दोस्त का झगड़ा हो गया। गुस्से में ड्राइवर उसे छोड़कर चला गया और अंत में उस व्यक्ति की लाश कुएं में मिली।

11 जनवरी की रात को फुसरो नया रोड़ स्थित शराब दुकान के सामने से अपने साथियों से झगड़ा होने के बाद लापता हुए सूरज कुमार (22वर्ष) का शव खुसरो निवासी मिथिलेश शर्मा के घर के पीछे स्थित कुमार से बरामद हुआ। मृतक के पिता सहित परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। सवाल अब भी मौजूद है कि यह हादसा या हत्या ?

लापता होने के संबंध में विवेक के पिता उपेंद्र कुमार ने बेरमो थाना को लिखित सूचना दी थी। स्कार्पियो चालक से झगड़ा होने के बाद वह गायब हुआ था उसके साथी मोबाइल बंद कर फरार हो गये थे। सूरज कुमार अपने साथियों के साथ घुमने की बात कहकर निकला था। उसके साथ गया के गोपाल कुमार, अनंत कुमार, राजा कुमार, शशिकांत के साथ स्कार्पियो नंबर बीआर 02 वाई 6698 से 10 जनवरी को निकला था।

दूसरे दिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। 12 जनवरी को उसके सभी दोस्त घर लौट गए, लेकिन वह नहीं पहुंचा। दोस्तों ने बताया कि लौटने के समय फुसरो स्थित टीवीएस शो रुम के पास कुछ बात को लेकर गाडी चालक पियूस से झगड़ा हो गया।

दूसरी तरफ ड्राइवर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सभी लोग बिहार से झारखंड शराब पीने गये थे। कोडरमा में दिन भर रहकर शराब पी, फिर रामगढ़ पहुंचे। वहां भी शराब पीकर वापस लौटने लगे। इसी क्रम में फुसरो में स्थित शराब दुकान के पास रुके, वहां शराब खरीदकर सभी ने शराब पी, सूरज ने गुस्से में मेरे गाड़ी का सीसा तोड़ डाला। हमने सीसा का पैसा मांगे तो वह झगड़ा करने लगा।

हमने थाना पुलिस को बुलाने की धमकी दी, वह भाग गया। वहीं पुलिस के डर से उसके साथी शशि और अंशु भी भाग गया। बाद में मैं राजा तथा गोपाल को लेकर चल दिया। रास्ते में गोपाल भी उतर गया। इस तरह राजा जो नशे में चुर व बेहोश था, उसे लेकर लौट गया।

इधर फुसरो में एक दुकानदार ने बताया कि लगभग 9.30 बजे उसके दुकान पर आया तथा मोबाइल चार्ज लगाने का अनुरोध किया। चार्ज लगाने पर उसका मोबाइल सपोर्ट नहीं किया। अंतत: हमारे मोबाइल से पर बात करके कहा, तुमलोग हमें छोड़कर चले गए हो, हमें ले लो। इसपर उसने क्या जवाब दिया पता नहीं चला। कुछ देर बाद उसी नंबर से दुकानदार को फोन आया, तो दुकानदार ने बताया कि वह लड़का तो यहां से चला गया है।