Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

शिमला में खाई में गिरी कार : व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, भारी बर्फभारी बनी दुर्घटना का कारण

हिमाचल | शिमला के समरहिल में रविवार देर रात को एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए IGMC ले जाया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण गाड़ी का बर्फ पर से स्किड होना माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें हितेश शर्मा नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह अपने कमरे में था, तभी घर के बाहर जंगल से गाड़ी गिरने की आवाज सुनी। इस दौरान कार के इंडीकेटर को जलता हुआ देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने भी देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस दौरान समरहिल के जंगल में गाड़ी पेड़ के बीच फंसी मिली। इसमें एक व्यक्ति सवार था, जिसे निकालकर इलाज के लिए तुरंत IGMC ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान यशवीर सिंह के तौर पर हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments