Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

BIG BREAKING : नेपाल में विमान हादसा, 72 लोग थे सवार, 30 के मिले शव

नेपाल | रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। येती एयरलाइंस के विमान एटीआर-72 में 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक 30 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. साथ ही नेपाल लाइव टुडे ने अब तक 15 मौतों का दावा किया है।

हालांकि, एयरलाइंस या सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हादसे की तस्वीरें और फुटेज सामने आ रहे हैं। ये हादसा बेहद भयानक लग रहा है. बचाव और राहत कार्य में लगे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान खराब मौसम की वजह से एक पहाड़ी से टकराया और क्रैश होते ही उसमें आग की लपटें उठने लगीं. हादसा कास्की जिले के पोखरा में पुराने एयरपोर्ट और पोखरा एयरपोर्ट के बीच हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर खाई में गिर गया। पोखरा हवाई अड्डा काठमांडू से 200 किमी दूर है। दुर्घटना कब हुई? स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है. स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। हालांकि यह खबर दोपहर 12 बजे के करीब मीडिया में आई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments