Home उत्तर प्रदेश पहाड़ी इलाकों में 2 दिन से लगातार पड़ रही बर्फबारी: हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद

पहाड़ी इलाकों में 2 दिन से लगातार पड़ रही बर्फबारी: हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद

0
पहाड़ी इलाकों में 2 दिन से लगातार पड़ रही बर्फबारी:  हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद

नईं दिल्ली | जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेन रद्द हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कहोरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस कारण NH समेत 276 सड़कें बंद हैं। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारकंडा में -4.8, कुकुमसरी में -4.2 और कुफरी में -1.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक,। 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बेशक कम बारिश-बर्फबारी हुई हो, मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी, बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी। इसके बाद आज वीकेंड पर सैलानियों के भी काफी संख्या में शिमला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी का दौर जारी है। बीते दिन गांदरबल के सरबल इलाके में एवलांच हुआ और बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फीला तूफान आया। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में बर्फीला तूफान आ रहे हैं। दो दिन पहले सोनमर्ग में भी एवलांच हुआ था, इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीनगर में आज पारा -1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। 17 और 18 जनवरी को रिज और आयानगर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है।

दिल्ली में बढ़ती शीतलहर के चलते बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम खुल गए हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) दांडी पार्क, यमुना बाजार के पास एक रैन बसेरे में टीवी, किताबें, वॉशरूम, मुहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं दे रहा हैं।