Home देश ‘सेब को सेब ही बोलूंगी, संतरा नहीं’, जानें क्यों टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया ये बयान

‘सेब को सेब ही बोलूंगी, संतरा नहीं’, जानें क्यों टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया ये बयान

0
‘सेब को सेब ही बोलूंगी, संतरा नहीं’, जानें क्यों टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। लोक सभा में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा विवादों में हैं। हालांकि, महुआ ने अपने बयान पर कायम रखने की बात कही है। दरअसल, मंगलवार को सत्र के दौरान महुआ मोइत्रा ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इसके बाद मीडिया ने जब महुआ से उनके बयान पर सफाई मांगी तो उन्होंने कहा, ‘मैं सेब को सेब ही कहूंगी। संतरा नहीं।’

महुआ ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि मुझसे किस तरह की भाषा की कल्पना की जा रही है। मैं हैरान हूं कि आज भाजपा के लोग मुझे ज्ञान दे रहे हैं। मुझे संसदीय मर्यादाओं के बारे में बता रहे हैं। मैं सेब को सेब ही कहूंगी। संतरा नहीं।’

बता दें कि मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अदाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर लोकसभा में जमकर वार किए थे। तृणमूल कांग्रेस की सांसद सदन में दो बर्थडे कैप भी लेकर पहुंची थीं। पीठासीन सभापति ने उन्हें ये टोपियां पहनने से मना किया और इन्हें मेज से हटाने के लिए भी कहा।

महुआ ने उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम लिए बिना कहा कि एक मशहूर शख्सियत जिनका नाम ‘ए’ से शुरू होता है और ‘आई’ पर खत्म होता है। वे आडवाणी नहीं हैं। हर ओर उनकी ही चर्चा है। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

भाजपा ने कहा- माफी मांगें महुआ
भाषण समाप्त करने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा सदस्यों के बीच नोंकझोक भी हुई। भाजपा ने मोइत्रा पर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया। सभापति ने भी इस पर आपत्ति जताई और सदस्यों से अपशब्दों से बचने का आग्रह किया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा से नैतिकता के लिए माफी मांगने को कहा।