Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के गदईपुर में पति-पत्नी की मौत के पीछे का सच आया सामने, दिल दहला देगी पूरी कहानी

जालंधर, 31 अक्टूबरः गदईपुर में पिछले दिवस पति-पत्नी की घर में लाशें पड़ी हुईं मिलीं थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब शव सड़ने लगे और पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान नेपाल हाल निवासी गदाईपुर निवासी प्रेम बहादुर और उनकी पत्नी भावना के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

प्रेम और भावना की शादी को लगभग 3 साल हो गए थे। दोनों को कोई संतान नहीं होने के कारण अक्सर झगड़ा होता रहता था। संतान न होने के कारण दोनों पति-पत्नी अक्सर दुखी रहते थे। इसके चलते मृतक वेटर प्रेम शराब भी पीने लगा था। जिसके कारण घर में रोजाना झगड़ा होता था। लड़ाई के बाद वेटर का काम करने वाला प्रेम अक्सर घर छोड़ देता था। घटना वाले दिन भी वह घर से निकला था लेकिन जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। इसी सदमे के चलते उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले भावना और प्रेम के बीच झगड़ा हुआ था। प्रेम और भावना घर का खर्च चलाने के लिए काम करते थे, लेकिन तनाव में रहने के कारण प्रेम शराब पर पैसे उड़ा देता था और घर वाले पैसे नहीं देते थे। इस कारण घर में कलह रहती थी।

तीन दिन पहले जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो लोगों ने भावना को लड़ते हुए बाहर निकलते देखा। भावना ने गुस्से में चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। जब प्रेम वापस आया तो देखा कि भावना मर चुकी है, तो प्रेम ने अपने रिश्तेदार को बताया कि भावना मर चुकी है और वह भी मरने वाला है।

जब उसने फोन रखा तो सबसे पहले उसके रिश्तेदार ने होशियारपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन किया और फिर होशियारपुर में रहने वाले रिश्तेदार ने जालंधर बस्ती बावा खेल के पास रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया और सारी जानकारी दी। उक्त परिजनों को भी तीन दिन बाद पता चला। जब तक वे कमरे में पहुंचे, उन्हें दोनों की मौत की खबर मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments